1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, वहीं मकर राशि के लोग रहें सतर्क

राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, वहीं मकर राशि के लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2020 02:53 pm IST,  Updated : May 20, 2020 06:36 pm IST

गुरुवार को पूरे दिन पूरी रात शोभन योग रहेगा। इसके साथ ही भरणी नक्षत्र है जो देर रात 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जात- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, वहीं मकर राशि के लोग रहें सतर्क Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि  रात 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जायेगी। गुरुवार को पूरे दिन पूरी रात शोभन योग रहेगा। इसके साथ ही भरणी नक्षत्र है जो देर रात 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग रात 9 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी कार्य को जीवनसाथी की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। शौक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑनलाइन कुछ नया सिखाने का मन बनायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। 

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लाएगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाएं रखें, रिश्तें में और मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप लोगों को अपनी योजना समझाने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो पहले उसकी योजना बना कर उस कार्य के जानकार लोगों से सलाह जरुर ले लें। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। 

Vastu Tips: झाड़ू को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं बन सकता है आर्थिक परेशानी का कारण

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जात
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: राशिफल 21 मई: कुंभ राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, वहीं मकर राशि के लोग रहें सतर्क

मिथुन राशि
आज आपको किसी खास काम में पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में आज सफल होंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज कोई भी बढ़ा फैसला लेने से पहले विचार कर लेना बेहतर होगा। लवमेट्स को अचानक कोई खुशखबरी सुनाने को मिलेगी। जिससे पुरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन खुशियाँ आयेंगी। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। 

कर्क राशि
आज आपके सेहत में सुधार होगा। किसी पुरानी स्वास्थ संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलाने से पुरे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती होगी, जो आगे चलकर आपके कार्यों में सहायक होगा। महिलाएं आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगी। किसी कार्य को लेकर आज बेवजह मानसिक तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा। 

वास्तु टिप्स: घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आइना का करें यूं इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: Horoscope 21 May: People of Aq
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 20 मई गुरुवार

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। बिना सोचे समझे बोला गया शब्द की से मनमुटाव करा सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। साथ ही ज्यादा ऑयली चीजें खाने से बचें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेकिन अपना कार्य खुद ही करें तो अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी खास दोस्त से फ़ोन पर अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा करेंगे। 

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: Horoscope 21 May: People of Aq
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 20 मई गुरुवार

तुला राशि
आज आपको किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए, नहीं तो आपके कार्यों को पूरा होने में समय लग सकता है। विद्यार्थियों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। बेहतर करियर के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी जिसे निभाने में आप सफल होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को फायदा होने योग बन रहे है। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। साथ ही बड़ा पद भी मिलेगा। इस राशि के फैशन डिजायिनिंग के छात्रों को कुछ अच्छा सिखनें को मिलेगा। आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते है। लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जायेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: Horoscope 21 May: People of Aq
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 20 मई गुरुवार

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज लोग आपसे सिखने की कोशिश करेंगे। आज किसी खास रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के विवाह की चर्चा घर पर होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आज आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

मकर राशि
आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। घर का महौल अच्छा बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से आज कोई खुशखबरी मिलाने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां आयेंगी। कई दिनों से आपके मन में चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। जिससे आपको राहत महसूस होगी। ऑनलाइन कार्य शुरू करने की रूप रेखा बनायेंगे। 

Aaj Ka Rashifal 21 May 2020 Thursday Daily Horoscope Today Horoscope: Horoscope 21 May: People of Aq
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 20 मई गुरुवार

कुंभ राशि
आज करियर में तरक्की के योग बन रहे है। आज पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाएं आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है, बेहतर होगा मन पढ़ाई में लगाएं। दाम्पत्य संबंध में लम्बे समय से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त होगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 

मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम को करने की सोचेंगें, उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुडें लोगो को सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे है। साथ ही पदोन्नति भी होगी। लवमेट्स एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल