1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 09:45 am IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। आपको बता दूं कि रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन पड़ने वाली सप्तमी को रवि सप्तमी के नाम से जाना जाता है, जो कि सूर्य भगवान की पूजा के लिये बड़ी ही प्रशस्त है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुम्भ राशि - आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत मजा आयेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में आज कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। श्री गणेश भगवान को सिंदूर चढ़ाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। 

मीन राशि- आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आज आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। मन्दिर में बाजरा दान करें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल