1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 09:45 am IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। आपको बता दूं कि रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन पड़ने वाली सप्तमी को रवि सप्तमी के नाम से जाना जाता है, जो कि सूर्य भगवान की पूजा के लिये बड़ी ही प्रशस्त है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

तुला राशि - आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाना आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है। मन्दिर में अन्न का दान करें, सेहत ठीक रहेगी। 

वृश्चिक राशि - आज का दिन यात्रा में बितेगा। यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। जीत, हार की आपको ज्यादा चिंता नहीं रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। मन्दिर में गुड़ दान करें, दिन अच्छा रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल