1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जनवरी: मेष राशि के लिए आज का दिन होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 5 जनवरी: मेष राशि के लिए आज का दिन होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 06:29 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है | दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी |

Horoscope 5 January 2020, horoscope 5 January 2020
Horoscope 5 January 2020

सिंह राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।  आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे। पार्टनर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है। घर में तेल से बनी चीजें बना कर गरीबों को बांटनी चाहिए घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

कन्या राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें। सकारात्मक होकर हर काम करें।  किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, परिवार से कलेश दूर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल