1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जनवरी: मेष राशि के लिए आज का दिन होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 5 जनवरी: मेष राशि के लिए आज का दिन होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 06:29 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है | दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी |

Horoscope 5 January 2020
Horoscope 5 January 2020

धनु राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।  छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे। ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा| 

मकर राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा।मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। इस राशि के बच्चों को आज स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगा|  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल