1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 01:18 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 9 January 2020
Horoscope 9 January 2020

मिथुन राशि
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है| काम की व्यस्तता में आपको खाना-पीना नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है।  चिड़ियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। 

कर्क राशि 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है| आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है ।तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है| आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल