1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 01:18 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 9 January 2020- India TV Hindi
Horoscope 9 January 2020

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार के दिन ब्रह्म योग शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अगर आपका मुकदमा किसी से चल रहा है या आपका झगड़ा चल रहा है और आप सुलह करना चाहते है, तो ब्रह्म योग के दौरान कोशिश करने से सफलता मिलेगी। इसके अलावा आप किसी से संधि या साझेदारी कर रहे है, तो ब्रह्म योग के दौरान डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने से संधि या साझेदारी लम्बे समय तक चलती है। साथ ही  दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा। मृगशीर्ष नक्षत्र को मृगशिरा के नाम से भी जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं| किसी जरूरी काम में दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। विष्णु जी को पिले रंग का वस्त्र चढाए  आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

वृष राशि  
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा  सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे| किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।बिजनेसमैन को काम में बेहतर मौके मिलेंगे|  नए विचार आपके मन में आयेंगे। लाल घुंघची के 11 दानें अपने तिजोरी में रखें, धन में वृद्धि होगी।

सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी 'नाभि' वाली महिलाएं होती हैं सबसे परफेक्ट, वहीं इन्हें मिलता है सुंदर जीवनसाथी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल