1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 9 जनवरी: मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 01:18 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 9 January 2020
Horoscope 9 January 2020

कुंभ राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम  जल्द ही  पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। गायत्री मंत्र का जप करें, मन प्रसन्न होगा।| 

मीन राशि 
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरुरत है। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। मंदिर में चने की दाल दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल