1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 10 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 08:39 am IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ही रहेगा, इसके अलावा इंद्र योग शाम 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

Horoscope 10 January 2020
Horoscope 10 January 2020

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है । आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं । नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपको खूब तरक्की मिलेगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल  सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। किसी कन्या को लाल चुनरी उपहार में दे। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनेगे|

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल