1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 10 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 08:39 am IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ही रहेगा, इसके अलावा इंद्र योग शाम 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

Horoscope 10 January 2020
Horoscope 10 January 2020

कुंभ राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी|

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल