1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जनवरी राशिफल: सूर्य बदलेंगे राशि, मेष, कर्क सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 जनवरी राशिफल: सूर्य बदलेंगे राशि, मेष, कर्क सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2020 03:23 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 03:23 pm IST

माघ कृष्ण पक्ष की उदया पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

Horoscope 15 January 2020
Horoscope 15 January 2020

मिथुन राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं।आज आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। 

कर्क राशि 
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल