1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 नवंबर राशिफल: तुला राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

19 नवंबर राशिफल: तुला राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 18, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 06:56 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। 

Horoscope 19 november 2019
Horoscope 19 november 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।आपकोव्यापार में मुनाफा हो सकता है।आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है।हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिनलाभकारी है।उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल