1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 02:35 pm IST

चैत्र नवरात्रि के तीसरें दिन एक साथ कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव।

Horoscope 27 march
Horoscope 27 march

मिथुन राशि 
इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। देवी माँ की कृपा से आपको अपने किसी काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। आपको किसी एम.एन.सी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक रूप से उन्नति भी होगी। माँ चद्रघंटा के सामने घी का दीपक जलाएं, सभी काम सफल होंगे। 

कर्क राशि 
आज नवरात्र के तीसरे दिन माँ चद्रघंटा आपके धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी करेगी। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज वो अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने की सोचेंगे।अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें। आपके मन को शांति मिलेगी। आज किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए। दुर्गा अर्गला स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल