1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 02:35 pm IST

चैत्र नवरात्रि के तीसरें दिन एक साथ कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव।

Horoscope 27 march- India TV Hindi
Horoscope 27 march

चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। साथ ही चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है, यानी मां दुर्गा की तीसरी शक्ति की उपासना का दिन। आज के दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जायेगी । इसके साथ ही  सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा। भरणी नक्षत्र का संबंध आंवले के पेड़ से है।  इसके अलावा सुबह 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर अगले दिन कि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर देर रात 10 बजकर 13 मिनट तक राज योग रहेगा। राज योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं। विशेषकर कि इस दौरान धार्मिक कार्यों से लाभ मिलता है। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने क योग की यानि कि यायीजयद योग सुबह 10:09 से रात 10:13 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार का दिन। 

मेष राशि

आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने का मौका मिलेगा। आज नवरात्र के तीसरे दिन माँ चद्रघंटा आपके करियर की सफलता सुनिश्चित करेगी। आपका जीवन उज्जवल होगा| अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे। 

वास्तु टिप्स: पूजाघर में रखा शंख लाता है सुख और समृद्धि

वृष राशि 
आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। माँ चद्रघंटा आपके पारिवारिक जीवन को बेहतर बनायेगी।लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दुर्गा कवच का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वास्तु टिप्स: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके करें मां दुर्गा की पूजा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल