1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 27 मार्च: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 02:35 pm IST

चैत्र नवरात्रि के तीसरें दिन एक साथ कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव।

Horoscope 27 march
Horoscope 27 march

सिंह राशि 
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ चद्रघंटा आपके जीवन में सुख-शांति बनाये रखेगी। देवी माँ को इलायची का भोग लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।  

कन्या राशि 
आज माँ चद्रघंटा का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। क्लाइंट्स के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा होने की उम्मीद है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के मंत्रों का जप करें, आपका हर जगह मान-सम्मान होगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल