1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अप्रैल राशिफल: शनिवार का राशिफल, इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

13 अप्रैल राशिफल: शनिवार का राशिफल, इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 09:04 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज नवरात्र का आठवां दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11:42 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी जो कि कल सुबह 09:36 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 13 april
Horoscope 13 april

कुंभ राशि
आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आएगी। ऑफिस में आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिये टीम लीडर बनाया जा सकता है। जो लोग फुटवियर का काम करते हैं, उनके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिल सकती है। मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

मीन राशि
आपको अपने किसी काम के लिये परिवार के लोगों से सराहना मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। रूटीन एक्सरसाइज आपको जोडों के दर्द से राहत दिलायेगी। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आपको उनकी सलाह बेहद काम आयेगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज राम नवमी के दिन भगवान राम को लड्डू का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल