1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जनवरी राशिफल: मेष राशि के जातको को मिलेगा किसी कंपनी से जॉब का ऑफर, जानें अन्य राशियों का हाल

27 जनवरी राशिफल: मेष राशि के जातको को मिलेगा किसी कंपनी से जॉब का ऑफर, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 06:04 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर अगली सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 

Horoscope 27 January 2020
Horoscope 27 January 2020

मिथुन राशि 
आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। आप कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है। आज के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर गंगाजल चढाएं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

कर्क राशि 
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात होगी। जो आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आज आपका कोई काम बनते-बनते रूक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड अवॉयड करें। आज के दिन दूध या चावल का दान करें, आपको काम के उचित अवसर मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल