1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:53 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैस रहेगा आपका दिन।

Rashifal 29 January 2020
Rashifal 29 January 2020

मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा,परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, कारोबार में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि 
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। राजनीतिक से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो युवा प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल