1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:53 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैस रहेगा आपका दिन।

Rashifal 29 January 2020
Rashifal 29 January 2020

धनु राशि 
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बितेगा।

मकर राशि 
आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी।  पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर- परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटें आ सकती हैं। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल