1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

राशिफल 29 जनवरी: एक साथ बन रहे हैं 2 खास योग, मेष, मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:53 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैस रहेगा आपका दिन।

Rashifal 29 January 2020
Rashifal 29 January 2020

कुंभ राशि 
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा| शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी ।  

मीन राशि 
आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल