1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को नौकरी के आ सकते हैं ऑफर, इस मंत्र का करें जाप

10 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को नौकरी के आ सकते हैं ऑफर, इस मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 06:43 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है । साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट से कल दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । रूके हुए काम में आपको सहयोगी से मदद मिल सकती है । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन घरेलू
लोगों का आज थोड़ा तनाव बढ़ सकता है । आपके ऊपर घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेन-देन के हिसाब में सतर्कता बरतने की जरूरत है । सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके साथ सब ठीक होगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा । आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। मेहनत से आगे बढ़ने पर पॉजिटिव रिस्पांस मिलेंगे। दोस्तों की मदद से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल