1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है अशुभ योग, इन 6 राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा सकंट

8 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है अशुभ योग, इन 6 राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा सकंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 08:00 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र में शूल नामक अशुभ योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए  बुरा साबित हो सकता है।

Horoscope 8 December 2018
Horoscope 8 December 2018

तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में थोड़ी अधिक भागदौड़ रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी की राय जरूर लें। इस राशि के लोगों को व्यापार में कम फायदा होगा। आपको योजना बनाकर काम करना होगा।  हनुमान जी को बेसन का लड्डू चढ़ाएं, व्यापार में आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको ताजगी महसूस होगी। काम के प्रति ऊर्जा बनी रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो जरूर पूरा हो जायेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक मेल-मिलाप के कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। करियर के लिए आस-पास के लोगों से मदद जरूर मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके रूके हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल