1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 सितंबर राशिफल: गुरुवार को बन रहे है कई खास योग, इस राशि के लोग कर सकते है मुकदमा दायर

5 सितंबर राशिफल: गुरुवार को बन रहे है कई खास योग, इस राशि के लोग कर सकते है मुकदमा दायर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 09:45 am IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि व गुरूवार के साथ बन रहे हैं 2 शुभ योग। जिसका इसर हर राशि पर पड़ेगा। जानें अपना दैनिक राशिफल।

horoscope 5 september 2019- India TV Hindi
horoscope 5 september 2019

Aaj Ka Rashifal  In Hindi 5 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि व गुरूवार का दिन है। अनुराधा नक्षत्र है जो पूरे दिन के बाद रात 04 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही गणेशोत्सव का चौथा दिन है। इसके अलावा गुरुवार को मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि यायीजयद योग सूर्योदय से रात 08:49 तक रहेगा। वहीं सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थसिद्धि योग रात 04:07 से अगली रात 04:09 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे,उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे| आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है| मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखना लाभकारी रहेगा। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी| कई दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। गौ माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मजबूत होंगे।

Pitru Paksha 2019: जानें कब से शुरु हो रहे है श्राद्ध, जानिए पितृ पक्ष की तिथियां और महत्व

वृष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा।छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है| करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Vastu Tips: ईशान दिशा में मंदिर बनाना होता है शुभ, जानिए लाभ

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल