1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 सितंबर राशिफल: इन राशियों को मिल सकता है जॉब में नया ऑफर, वहीं इन्हें करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

7 सितंबर राशिफल: इन राशियों को मिल सकता है जॉब में नया ऑफर, वहीं इन्हें करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 10:28 am IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र है। जानें अपना दैनिक राशिफल।

aaj ka rashifal 7 september 2019
aaj ka rashifal 7 september 2019

मिथुन राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।  आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे।आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी,जिनसे पैसे कमाने के नये विचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। मंदिर में काले तिल दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आपको थकान महसूस होगी। आज बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। घर पर अचानक से मेहमान भी आ सकते हैं। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है।आपको थोड़ा-सा संभलकर रहना चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल