1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 सितंबर राशिफल: इन राशियों को मिल सकता है जॉब में नया ऑफर, वहीं इन्हें करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

7 सितंबर राशिफल: इन राशियों को मिल सकता है जॉब में नया ऑफर, वहीं इन्हें करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 10:28 am IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र है। जानें अपना दैनिक राशिफल।

aaj ka rashifal 7 september 2019
aaj ka rashifal 7 september 2019

तुला राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में प्रसन्नता रहेगी। ज्योग्राफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछनया काम करने की सोच सकते हैं। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल