1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाएं हरियाली चिकन, बनाने में आसान और खाने में लाजवाब, नोट करें रेसिपी

डिनर में बनाएं हरियाली चिकन, बनाने में आसान और खाने में लाजवाब, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 29, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 07:15 pm IST

अगर आप वही चिकन करी खा खाकर बोर हो चुके हैं तो डिनर में हरियाली चिकन ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और खाने में भी लाजवाब लगता है। यहां से नोट करें हरियाली चिकन की रेसिपी।

डिनर में बनाएं हरियाली चिकन, बनाने में आसान और खाने में लाजवाब, नोट करें रेसिपी- India TV Hindi
डिनर में बनाएं हरियाली चिकन, बनाने में आसान और खाने में लाजवाब, नोट करें रेसिपी Image Source : MAGNIFIC

सावन का महीना खत्म हो चुका है। और नॉनवेज लवर्स इस महीने के खत्म होने का इंतजार ही कर रहे हैं। सावन का महीना खत्म होते ही हर नॉनवेज लवर के घर में चिकन, मटन, मछली बनता ही है। लेकिन कई बार लोग एक ही तरह का चि्कन खा खा कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में डिनर में आप हरियाली चिकन ट्राय कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में भी आसान होता है। अगर आप भी रोज़ाना वाली साधारण चिकन करी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार 'हरियाली चिकन' ट्राई करें। यहां हरियाली चिकन की आसान सी रेसिपी दी गई है। नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • चिकन: 500 ग्राम
  • ताजा हरा धनिया: 1 कप
  • ताजा पुदीना: ½ कप
  • हरी मिर्च: 3-4 (तीखेपन के अनुसार)
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
  • लहसुन: 7-8 कलियां
  • गाढ़ा दही: ½ कप
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर: 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: ½ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: ½ चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल या घी: 3-4 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

स्टेप1
सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर जार लें। उसमें ताजा हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें। इसमें थोड़ा सा पानी या एक चम्मच दही डालकर पीस लें और एक बारीक, चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 2
एक बड़े बर्तन में धुले हुए चिकन के टुकड़े लें। इसमें तैयार किया हुआ हरा पेस्ट, फेंटा हुआ दही, नींबू का रस, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अपने हाथों से चिकन के साथ अच्छी तरह मिला लें ताकि हर टुकड़े पर मसाले की अच्छी कोटिंग हो जाए। इसे ढककर कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

स्टेप 3
गैस पर एक कड़ाही या पैन रखें और उसमें तेल या देसी घी गरम करें। तेल गरम होने पर मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को कड़ाही में डालें। चिकन को 7-8 मिनट तक मध्यम से तेज आंच पर भूनें, जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 4
अब बर्तन में बचा हुआ मैरिनेशन का पेस्ट और लगभग आधा कप पानी कड़ाही में डाल दें। इसे अच्छे से मिलाएं और गैस की आंच को धीमा कर दें। कड़ाही को ढक दें और चिकन को 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले तली में न लगें।

स्टेप 5
जब चिकन पूरी तरह से गल जाए और ग्रेवी गाढ़ी होकर किनारों से तेल छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। आपका लाजवाब और खुशबूदार हरियाली चिकन बनकर बिल्कुल तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल