1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सिंतबर राशिफल: एकादशी के साथ शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के लोग रहें संभलकर होगा कुछ अमंगल

9 सिंतबर राशिफल: एकादशी के साथ शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के लोग रहें संभलकर होगा कुछ अमंगल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 05:15 pm IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 September 2019:  भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है।इसके साथ ही शुक्र का राशिपरविर्तन। जानें कैसा बीतेगा आफका सोमवार का दिन।

aaj ka rashifal 9 sepember 2019- India TV Hindi
aaj ka rashifal 9 sepember 2019

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी पद्मा एकादशी के नाम से जानी जाती है। कहते हैं इस दिन भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं,इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है। वहीं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व सौभाग्य योग भी है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पूरा दिन व पूरी रात रहेगा जबकि सौभाग्य योग शाम 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके साथ शुक्र कन्या राशि में गोचर हो रहा है। रात 01 बजकर 41 मिनट से शुक्र कन्या राशि में गोचर करेगा और 4 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 13 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुजारने का आज उमदा मौका है।इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है।स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी से अपनेदिल की बातें करने का समय मिलेगा।कोई राज की बात उनको बता सकते हैं। 5 मिनट आंखें  बंद करके ध्यान लगाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

परिवर्तिनी एकादशी 2019: चार मास बाद भगवान विष्णु बदलेंगे करवट, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। ऑफिस के काम में ज्यादा समय दे पायेंगे। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी होगा। व्यापार में साझेदारी से बड़ा फायदा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

9 सितंबर को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानें आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल