1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 04:50 pm IST

21 अप्रैल, शनिवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही शनिवार का दिन और आर्द्रा नक्षत्र है। आर्द्रा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके शाम 07:43 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
अगर आप बिजनेसमैन हैं, आपका खुद का छोटा या बड़ा किसी भी तरह का बिजनेस है, तो आपको आज पैसों के मामले में सावधान रहना चाहिए। आपकी आमदनी कुछ गड़बड़ा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी आज अपनी आमदनी का ख्याल रखना चाहिए।
उपाय
घर में जहां खाना बनता है, वहीं पर बैठकर खाना खाएं। इसके अलावा आज के दिन सम संख्या में, यानी जो संख्या 2 से पूरी-पूरी भाग हो जाये, उतनी संख्या में थोड़े-से बादाम लेकर मन्दिर में जाकर चढ़ाएं और चढ़ाने के बाद गिनकर आधे बादाम वापस घर ले आयें और उन्हें पूरा दिन रखा रहने दें, खाएं नहीं। आप अगले दिन सुबह उन बादाम को खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।       

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। बिल्ली के भाग्य से छींका टूटेगा, यानी आज आपके ऊपर खुलकर किस्मत आसमान से बरसेगी। आपके भाग्य की बढ़ोतरी होने से आपको धन लाभ भी होगा।
उपाय
सफाई कर्मचारी को कुछ दान दें। साथ ही भैंस को रोटी खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल