1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 04:50 pm IST

21 अप्रैल, शनिवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही शनिवार का दिन और आर्द्रा नक्षत्र है। आर्द्रा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके शाम 07:43 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज आपको अपने मित्रों के बीच पॉलिटिकली मूव करना होगा। हालांकि आज आपके शत्रु चाहकर भी आपका विरोध नहीं कर पायेंगे क्योंकि राजनैतिक चाल चलकर आप शत्रु को भी अपना मित्र बना सकते हैं। अतः शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन 4 नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही बन्दर को कुछ खाने को डालें।

मकर राशि
आज आपको अपने सहपाठियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाहें फिर वह आपके साथ 60 साल पहले प्राइमरी स्कूल में पढ़ा हो, हाई स्कूल में पढ़ा हो या फिलहाल कॉलेज या किसी इंस्टीट्यूट में आपका सहपाठी हो। ये लोग आपके साथ राजनीति करने की कोशिश करेंगे। इस डिप्लोमेटिक सिचुऐशन से अपने आपको बचाने के लिये आज के दिन  एक बर्तन में गंगाजल भरकर, उसमें चांदी की कोई वस्तु डाल दें और बर्तन को ढंककर आज पूरा दिन ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन बर्तन में से चांदी की वस्तु निकालकर अपने पास रख लें और गंगाजल को बोतल में भरकर मन्दिर में इस्तेमाल कर लें।  साथ ही आज के दिन एक काले कपड़े में 12 बादाम बांधकर, एक लोहे के डिब्बे में रखकर, उस डिब्बे को बंद करके आजीवन अपने घर में रखा रहने दें, लेकिन ध्यान रहे कि उस डिब्बे को कभी खोलकर न देखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल