1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

21 अप्रैल को शनिवार के साथ खास नक्षत्र जो बदल देगा आपकी जिंदगी, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 04:50 pm IST

21 अप्रैल, शनिवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही शनिवार का दिन और आर्द्रा नक्षत्र है। आर्द्रा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके शाम 07:43 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
ननिहाल पक्ष से आज के दिन राजनीति पूर्ण रिश्ते कायम हो सकते हैं। अतः ननिहाल पक्ष से जुड़े किसी भी फैसले पर सोच-समझकर कदम उठायें। साथ ही अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन अपने पास एक सिक्का या काले कांच की गोली रखें और पीपल की जड़ में सरसों का तेल अर्पित करें।

मीन राशि
आज के दिन आपको करियर में चिंता की जरूरत है। लगातार मेहनत से ही आपकी सफलता सुनिश्चित हो सकती है। अतः अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन चांदी का हाथी घर पर लाएं या चांदी का कोई छोटा-सा टुकड़ा लेकर घर की दहलीज पर कपड़ा बिछाकर, उसके नीचे रख दें। साथ ही आज के दिन किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति को भोजन कराएं। इससे करियर की स्थिति आपके कंट्रोल में रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल