1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 01:58 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ हस्त्र नक्षत्र में वैधृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। मां की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 october 2018
Horoscope 10 october 2018

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिये नई सौगात लेकर आया है। अगर आप फल की इच्छा किये बगैर किसी काम को करेंगे, तो भगवान की कृपा आप पर जरूर होगी। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। बच्चों को आज लंच पूरा न करने पर पेरेन्ट्स से डांट पड़ सकती है। सही समय पर उचित भोजन करना ठीक रहेगा। घर पर कोई पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।  

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबारी आज अपनी आंखें खुली रखें, उन्नति का कोई बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आय के नए स्रोतों का निर्माण होगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। आज जिज्ञासु लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। घर की चौखट पर मिट्टी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल