1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 01:58 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ हस्त्र नक्षत्र में वैधृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। मां की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 october 2018
Horoscope 10 october 2018

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को लागू करने के लिये आज का दिन शुभ है। काम सरलता से पूरा हो जायेगा। लक्ष्य तक पहुंचने में आपको मदद मिलेगी। अगर आज कहीं टूर पर जा रहे हैं, तो साथ में गाड़ी का टूल बॉक्स जरूर ले जाएं, आवश्यकता पड़ने पर काम आ सकता है। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, काम में आपको सफलता जरूर मिलेगी।  

वृश्चिक राश
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों को करने से आपका पूरा दिन बेहतरीन गुजरेगा। आज किसी धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग दे सकते हैं। बदलते मौसम का लुफ्त उठाने के लिए आज कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों को साथ ले जाने से घर में खुशहाली आयेगी।  किसी सरकारी दफ्तर में फंसे हुए काम बड़ी ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। सरकारी आधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, घर पर ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल