1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

10 अक्टूबर राशिफल: नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा खोल देगीं इन राशियों की किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 01:58 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ हस्त्र नक्षत्र में वैधृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। मां की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 october 2018- India TV Hindi
Horoscope 10 october 2018

धर्म डेस्क: आज शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। ये नवरात्र 19 अक्टूबर तक चलेंगे। आज से लेकर पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी। बुधवार होने के साथ-साथ हस्त्र नक्षत्र में वैधृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। मां की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे।  चैन और सुकून का माहौल बना रहेगा।  पैसों के लेन-देन के लिये दिन अच्छा है| आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी।  दोस्तों के साथ विचार-विमर्श करके किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा।  इस राशि के विवाहितों के लिये भी आज का दिन अच्छा है।  जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।  गाय को हरी घास खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। (Navratri 2018: 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्र, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना )

वृष राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिछले कुछ समय से अपने करियर के लिये किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर मन प्रसन्न हो जायेगा।  परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा| आज नयी परियोजना को शुरू करने से मुनाफ़ा होने की अधिक संभावना है।  किसी सुपात्र ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपका दिन शुभ रहेगा। (Navratri 2018: नवरात्र में बोएं गए जौ देते है आपके भविष्य में आने वाले संकट और खुशहाली का संकेत, ऐसे जानें )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल