1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Navratri 2018: मीठा खाने के हैं शौकीन तो इस तरह घर पर बनाएं आलू का हलवा

Navratri 2018: मीठा खाने के हैं शौकीन तो इस तरह घर पर बनाएं आलू का हलवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 01:55 pm IST

 मां दुर्गा की उपासना के दौरान कई लोग व्रत करते हैं तो कई लोग पूरे दिन उपवास के बाद शाम के वक्त खाते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो घर पर ही आसानी से आलू का हलवा बना सकते हैं।

नवरात्रि स्पेशल- India TV Hindi
नवरात्रि स्पेशल

नई दिल्ली: शुक्ल प्रतिपदा को नवरात्रि शुरू हो रही हैं। 10 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन होगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की उपासना के दौरान कई लोग व्रत करते हैं तो कई लोग पूरे दिन उपवास के बाद शाम के वक्त खाते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो घर पर ही आसानी से आलू का हलवा बना सकते हैं।

व्रत में लोग एक ही तरह का खाना खाते-खाते बोर हो जाते हैं लेकिन इस बार आप व्रत में आलू के साथ कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ ही मिनटों में आप व्रत के आलू को एक नए स्वाद और अंदाज में परोस सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्रत के आलू को बनाने की टेस्टी और टैंगी रेसिपी। एक फ्राई आलू और दूसरा आलू का हलवा। जो लोग मीठा खाने के शौकीन हैं वे आलू का हलवा खा सकते हैं और जो नमकीन खाना पसंद करते हैं उनके लिए फ्राई आलू से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

पहले जानते हैं फ्राई आलू बनाने की विधि।

इसके लिए आपको चाहिए-

चार से पांच बड़े आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, देसी घी।

बनाने की विधि-

सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में देसी घी डालें और गर्म होने पर इसमें हरी मिर्च डाल दें। थोड़ी देर बाद इसमें आलू डालकर चलाएं और ऊपर से काली मिर्च और नमक डालें। इस मिश्रण को थोड़ी देर और चलाएं। अब गैस बंद कर दें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करें।

आलू का हलवा

सामग्री- 

उबले आलू, देसी घी, चीनी, खोया, इलायची पाउडर।
 

बनाने की विधि-

उबले हुए आलुओं को छीलकर कद्दूकस कर लें और कढ़ाई में घी गर्म करें। अब इसमें आलू भुनें। जब आलू हल्के गुलाबी रंग के हो जाएं तो इसमें चीनी और खोया डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इलायची पाउडर मिक्स करके इसे सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल