1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 6 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 02:50 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रियोदशी तिथि लग जाएगी। 

Horoscope 6 february 2020
Horoscope 6 february 2020

सिंह राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। किसी अधिकारी से आप सहयोग मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज के दिन ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का 11 बार जप करें, रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।  

कन्या राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी।  कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट एक दूसरे को कुछ- उपहार दें, रिश्ते और मजबूत होंगे| आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे,ये बदलाव फायदेमंद रहेगा। कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को लाभ होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं ,आपके सभी काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल