1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 6 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 02:50 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रियोदशी तिथि लग जाएगी। 

Horoscope 6 february 2020
Horoscope 6 february 2020

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से सब ठीक हो जाएगा| समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। मंदिर में चने की दाल दान करें, रुके कार्य पूरें होंगे।|

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं, वहां जाकर आपको अच्छा  लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। आप दूसरों से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। किसी खास काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, दाम्पत्य  जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल