1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 सितंबर राशिफल: वृष राशि वाले रहें सतर्क किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा आपकी राशि का हाल

14 सितंबर राशिफल: वृष राशि वाले रहें सतर्क किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा आपकी राशि का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2019 05:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 11:24 am IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, लेकिन पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी।

Horoscope 14 september 2019
Horoscope 14 september 2019

मिथुन राशि
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है। सबके साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बहुत सुखद रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपके ऊपर काम का प्रेशर आ सकता है। आपके खास काम अटकने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। लेकिन काम पूरा होने के मामले में आपकी कोशिशों में कुछ कमी रह सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल