1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 सितंबर राशिफल: मकर राशि वाले रहें एकदम सतर्क होगा कोई चमत्कार, जानें और राशियों का हाल

15 सितंबर राशिफल: मकर राशि वाले रहें एकदम सतर्क होगा कोई चमत्कार, जानें और राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 05:32 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तरभाद्रपद नक्षत्र है।

Horoscope 15 september 2019
Horoscope 15 september 2019

सिंह राशि
जीवनसाथी की सलाह से पैसे का नया स्रोत मिलेगा। आप भरपूर पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। आज उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों से किसी बात पर बहस होने की संभावना है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको थोड़ा योग करना चाहिए। साथ ही आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।  

कन्या राशि
आज कोई घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंधों के मामले में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। आपको अपार ख़ुशियां मिलेंगी। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे। गौ माता की सेवा करें, आपको धन लाभ होगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल