1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 सितंबर राशिफल: मकर राशि वाले रहें एकदम सतर्क होगा कोई चमत्कार, जानें और राशियों का हाल

15 सितंबर राशिफल: मकर राशि वाले रहें एकदम सतर्क होगा कोई चमत्कार, जानें और राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 05:32 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तरभाद्रपद नक्षत्र है।

Horoscope 15 september 2019
Horoscope 15 september 2019

मिथुन राशि
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। आज करियर को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल  उठेंगे। हालांकि उन सवालों का जवाब आपको जल्द ही मिलेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 कर्क राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन किसी अन्य काम की गति धीमी होने से आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल रहेगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। सेहत ठीक रखने के लिए आप तली-भुनी चीज ना खाएं। ये आपके सेहत पर निगेटिव असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल