1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 अगस्त राशिफल: जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर होगी धनवर्षा, वहीं इन जातकों को मिलेगा खास ऑफर

23 अगस्त राशिफल: जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर होगी धनवर्षा, वहीं इन जातकों को मिलेगा खास ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 09:04 am IST

आज भादपद्र की अष्टमी तिथि है। जिसके साथ ही जन्माष्टमी भी है। जानें कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार का दिन।

Horoscope 23 august 2019
Horoscope 23 august 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ होगा।  आपकी आर्थिक स्थिति   संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कृष्ण मंदिर में पीला फल चढ़ाएं, सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कन्या राशि
आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। कन्हैया को मोर पंख अर्पित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल