1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 10:38 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी। जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

horoscope 24 august 2019
horoscope 24 august 2019

कुंभ राशि
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल मिलेगा। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भगवान गणेश को लडडू का भोग लगाएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल