1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 10:38 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी। जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

horoscope 24 august 2019
horoscope 24 august 2019

मिथुन राशि
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत का फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। श्री गणेशाय नमः, मंत्र का 11 बार पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कर्क राशि
आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी।
पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग बनायेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल