1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

24 अगस्त राशिफल: शनिवार को इन 8 राशियों की होगी हर इच्छा पूरी, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 10:38 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी। जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

horoscope 24 august 2019
horoscope 24 august 2019

धनु राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल