1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अक्टूबर राशिफल: धनतेरस के दिन बन रहे है कई शुभ योग, जानें मिथुन, कर्क सहित कैसा होगा अन्य राशियों का हाल

25 अक्टूबर राशिफल: धनतेरस के दिन बन रहे है कई शुभ योग, जानें मिथुन, कर्क सहित कैसा होगा अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:53 pm IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है । जानें धनतरेस के दिन कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 25 october dhanteras
Horoscope 25 october dhanteras

धनु राशि 
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गंगाजल और चावल के कुछ  दाने  मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। 

मकर राशि 
आज आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल