1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अक्टूबर राशिफल: दशहरा इन राशियों की जिंदगी में लाएगा ये बड़े बदलाव, मिथुन राशि वाले संभल कर रहें

8 अक्टूबर राशिफल: दशहरा इन राशियों की जिंदगी में लाएगा ये बड़े बदलाव, मिथुन राशि वाले संभल कर रहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2019 07:02 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 07:02 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि कल यानि कि 07 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 08 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगी ।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल.....

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि कल यानि कि 07 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 08 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगी । साथ ही आज पूरा दिन पार करके रात के 8 बजकर 12 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवियोग रहेगा । आज के दिन जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। आज के दिन अपना कोई खास काम करने से आपकी जीत सुनिश्चित होती है । आपको बता दूं कि आज के दिन दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से लेकर 02 बजकर 29 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा । इस बीच आप कोई भी कार्य करके अपनी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं ।

मेष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे । हर जगह आपकी प्रसंशा होगी । प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी । दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा । घर वालों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है । समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी । आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा । चिड़ियों को दलिया खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी । पूरे दिन नयी ऊर्जा से भरे रहेंगे । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । पैसों के मामले में प्रगति होगी । पुराने अटके कामों में भी गति आयेगी । आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है । जीवनसाथी की मदद से कुछ खास काम पूरे होंगे । बड़े और अनुभवी लोगों से बातचीत सफल होगी । आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल