1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अक्टूबर राशिफल: दशहरा इन राशियों की जिंदगी में लाएगा ये बड़े बदलाव, मिथुन राशि वाले संभल कर रहें

8 अक्टूबर राशिफल: दशहरा इन राशियों की जिंदगी में लाएगा ये बड़े बदलाव, मिथुन राशि वाले संभल कर रहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2019 07:02 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 07:02 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि कल यानि कि 07 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 08 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगी ।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल.....

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें । घर वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है । आपका पैसा कहीं फंस सकता है । जोश में आकर किसी काम को जल्दबाजी में न करें । इससे आपको नुकसान हो सकता है । फालतू खर्चों से भी आपको बचना चाहिए। कुछ मामलों के कारण परिवार में उलझने बढ़ सकती हैं । आज हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अच्छा बीतेगा । लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी । पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं  । अपनी राय और बातों से ज्यादातर लोगों पर आज अपना प्रभाव जमा सकते हैं । लंबी दूरी की यात्रा सफल और सार्थक होगी । मित्रों के साथ बेहतर समय बीतेगा । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपकी खुशी बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल