1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मिथुन राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

मिथुन राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:34 pm IST

मिथुन राशिफल 2018: मिथुन इस राशि वालों के लिए यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां साल की शुरुआत में करियर की दृष्टि से ये साल आपको समान रुप से लाभ दिलाने वाला रहेगा, तो वहीं साल के अन्त तक आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार नजर आयेगा।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशिफल के जातकों की आर्थिक स्थिति 2018
आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन आपकी इस चिंता का हल बहुत जल्द निकल जायेगा। आपकी किसी पुरानी बिजनेस डील से इस साल बहुत हद तक आपको फायदा मिलेगा। लेकिन इस साल खर्चों पर थोड़ा हाथ बांधकर रखने की जरूरत है। बचत देखकर ही अपने खर्चों की योजना बनाएं। अन्यथा आपको मिला सारा लाभ पानी की तरह बह जायेगा। हालांकि पिता के सहयोग और सलाह से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहने में मदद मिलेगी। आपको नौकरी से ज्यादा बिजनेस में फायदा होगा। सहभागी संस्थाओं या एनजीओ को भी इस साल लाभ मिलेगा।   

इस साल 2018 इस राशि के लोग आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पुरानी बिजनेस डील से बहुत हद तक फायदा होगा। बचत देखकर खर्च की योजना बनाएं। इस राशि के लोग पिता के सहयोग से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस साल 2018 आपको नौकरी से ज्यादा बिजनेस में फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी लव लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल