1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2018 : जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपका साल 2018 कैसा बीतेगा ?

राशिफल 2018 : जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपका साल 2018 कैसा बीतेगा ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 02:51 pm IST

राशिफल 2018 : आने वाला साल खुशियों और सुख-समृद्धि से भरा हो। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपका साल 2018 कैसा बीतेगा।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

 राशिफल 2018 Happy New Year 2018 साल 2018 शुरु हो गया है। इसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, आपका प्यार आपको मिलेगा या नहीं। ऐसा खासतौर पर युवा वर्ग ज्यादा सोचता है। वैसे हर कोई इस नए साल के साथ कई सारी उम्मीदें, नया कार्य शुरू करना जैसी कई बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रण करते है  और सोचते है कि आने वाला साल खुशियों और सुख-समृद्धि से भरा हो। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपका साल 2018 कैसा बीतेगा।

मेष राशि

मेष राशिफल के जातको के लिए लिए साल 2018 (Happy New Year 2018) आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। साल के शुरुआती महीने आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। करियर में सकारात्मक रवैया आपको साल भर तरक्की दिलाता रहेगा। बात अगर आर्थिक पक्ष की करें तो इस साल आपको पैसों से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजनेसमैन को इस साल अच्छी अपॉर्चुनिटिज मिलेंगी, तो साथ ही आपका पिछला लिया हुआ कर्जा भी इस साल चुकता हो जायेगा।

 इस साल जीवन साथी के साथ सलाह मशविरा से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वहीं सेहत की बात करें तो साल की शुरुआत के कुछ महीने बीतने के बाद आप एकदम फिट हो जायेंगे और पूरे साल खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। मेष राशि वालों यह साल आपकी एजुकेशन के लिए भी उत्तम रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपको सफलता मिलने के पूरे-पूरे चांस है। पूरा राशिफल जानने के लिए यहां करें क्लिक

वृष राशि
वृष राशि वालों कुल मिलाकर यह नया साल (Happy New Year 2018) आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस साल आपके करियर में दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी, साथ ही नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आपको इस नये साल बहुत लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी नयी रणनीतियां में आपको सफलता जरुर मिलेगी। बात अगर दाम्पत्य संबंधों की करें, तो जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। साथ ही साथ आपका स्वास्थ्य भी पूरे साल उत्तम बना रहेगा।

यह नया साल आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आयेगा। उच्च शिक्षा के लिए आपको इस नये साल विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मेरी समस्त शुभकामनाएं आपके साथ हैं। पूरा राशिफल जानने के लिए यहां करें क्लिक

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल