1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नए साल में जरुर करें ये शगुन, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी

नए साल में जरुर करें ये शगुन, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2017 07:56 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 07:56 am IST

नए साल का लेकर लोगों के मन में मान्यताएं होती है कि साल की शुरुआत शुभ काम के साथ शुरु किया जाएं, तो पूरा साल अच्छा जाएगा। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार ये शुभ और महत्व भी माना जाता है। जानिए इन शगुन को...

New year 2018- India TV Hindi
New year 2018

धर्म डेस्क: नया साल शुरु होने वाला है। जिसको लेकर हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। जिसका स्वागत करने के लिए आप कई तरह से करना चाहते है। नए साल का लेकर लोगों के मन में मान्यताएं होती है कि साल की शुरुआत शुभ काम के साथ शुरु किया जाएं, तो पूरा साल अच्छा जाएगा। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार ये शुभ और महत्व भी माना जाता है। जानिए साल की शुरुआत में ऐसे कौन से शगुन करना चाहिए। जिससे पूरे साल आपको धनलाभ तो मिले ही इसके साथ ही आपकी हर इच्छा पूरी हो।

पैसों का लेन-देन

मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कर्ज लेना पूरा साल आप कर्ज लेते रहेगे। इसलिए बिना किसी बड़ी वजह के कर्ज न लें तो बेहतर हौ।

पर्स का शगुन
माना जाता है कि साल के पहले दिन अगर आपका पर्स या बटुआ खाली होगा, तो यह शुभ शगुन नहीं है। इससे धन की परेशानी होती है। इसलिए अपने पर्स और बटुए में पैसे जरुर रखें।

अलमारी का शगुन
अलमारी में जहां पर अप पैसे रखते है। वहां पर साल के पहले दिन जरुर पैसे रखें। जिससे कि सालभर आपकी धन की स्थिति सही बनी रहेगी। अगर न रखा, तो साल पर तंगी रहेगी।

वीडियो में देखें और कौन से शगुन नए साल में करना चाहिए...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल