1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. वृश्चिक राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

वृश्चिक राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 03:39 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:24 pm IST

वृश्चिक राशिफल 2018 : इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु11अक्टूबर तक बारहवें और उसके बाद पहले स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष नवें और केतु पूरे वर्ष तीसरे स्थान पर रहेंगे।

Scorpio- India TV Hindi
Scorpio

वृश्चिक राशिफल 2018 : वृश्चिक Scorpio राशि का वार्षिक राशिफल: वृश्चिक Scorpio राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2018 (Happy New Year 2018) इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु 11 अक्टूबर तक बारहवें और उसके बाद पहले स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष नवें और केतु पूरे वर्ष तीसरे स्थान पर  रहेंगे। इस साल आपका करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, हेल्थ और एजूकेशन कैसी रहेगी। वृश्चिक राशिफल वाले लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्‍यान और क्‍या कहती है आपकी भाग्‍य रेखा, जानिए आचार्य इंदू प्रकाश

इस साल 2018 राशि वालों कुल मिलाके यह साल आपके लिए लाभकारी साबित होगा। करियर में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। तो वहीं आर्थिक रुप से भी यह साल आपको मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। इस वर्ष आपके लिए आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। साथ ही आपके दाम्पत्य जीवन में भी पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। इस नये साल में आपके रिश्तों की डोर और भी मजबूत होगी।​

वहीं बात अगर स्वास्थ्य की करें तो आपका स्वास्थ्य इस वर्ष सामान्य बना रहेगा। इसके अलावा छात्र शिक्षा के नये आयाम तैयार करने में इस साल कामयाब रहेंगे। छात्रों को सरकारी नौकरी से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आपकी तरक्की के साथ हमारी शुभकामनाएं बनी रहेंगी।

job
job

वृश्चिक राशिफल के जातकों का जॉब और करियर 2018 : आपका करियर इस साल जोश से भरा रहेगा । सतर्क रहकर काम करने से आपको सफलता ही सफलता मिलेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। अपनी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। विरोधी आपकी तरक्की को देखकर नाखुश रहेंगे, लेकिन उन पर ध्यान देने की बजाय अपने करियर की बेहतरी पर मेहनत करें । साथ ही अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर इस दौरान ध्यान बनाकर रखें, तो आपके लिये अच्छा होगा । अगर आप व्यापारी हैं तो कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

शनि का गोचर पूरे साल दूसरे स्थान पर रहेगा। वृश्चिक राशि में शनि का गोचर दूसरे स्थान पर रहेगा। साथ ही पूरे साल राहु 9 वें और केतु तीसरे नंबर पर रहेगा। साथ ही इस राशि के लोग अपने करियर पर सही से ध्यान और सही दिशा में मेहनत किये तो उन्हें बहुत जल्द मेहनत का फल मिलेगा। यह साल कई मायनों में इस राशिवालों के लिए खा है क्योंकि इस साल उनके दुश्मन उनके तरक्की देखकर नाखुश हो सकते हैं। साथ इस राशि के लोग अपने आसपास के गतिविधियों पर ध्यान दें और थोड़ा संभल के फैसले लें।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल